अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी पर उठे सवाल, पंडित अनुराग भार्गव ने मांगा स्पष्ट रुख।
By Shubh Bhaskar ·
22 Feb 2026 ·
28 views
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी पर उठे सवाल, पंडित अनुराग भार्गव ने मांगा स्पष्ट रुख।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- वृंदावन- नई दिल्ली गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर चल रहे विमर्श के बीच पंडित अनुराग भार्गव ने रविंद्र पुरी से सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष स्पष्ट करने की अपील की है। भार्गव ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है, ऐसे में धर्माचार्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वे गौ संरक्षण जैसे विषयों पर खुलकर अपनी राय रखें।
पंडित अनुराग भार्गव ने प्रश्न उठाया कि क्या अखाड़ा परिषद इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के समक्ष औपचारिक रूप से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग रखेगा? उन्होंने कहा कि देशभर में अनेक गौ भक्त इस विषय पर अखाड़ा परिषद के रुख को जानना चाहते हैं।
भार्गव ने यह भी कहा कि यदि धर्मगुरु इस विषय पर मौन रहेंगे तो समाज में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष की आलोचना नहीं, बल्कि गौ संरक्षण और गौ हत्या पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर स्पष्ट नीति और पहल की मांग करना है।
गौरतलब है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद देश के विभिन्न अखाड़ों की शीर्ष संस्था है, जिसका धार्मिक और सामाजिक विषयों पर महत्वपूर्ण प्रभाव माना जाता है। ऐसे में परिषद के अध्यक्ष के रूप में रविंद्र पुरी के रुख को लेकर गौ सेवकों और सनातन संगठनों में चर्चा तेज हो गई है।
पंडित अनुराग भार्गव ने अंत में कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के विषय में धर्माचार्यों, संत समाज और सरकार के बीच खुली चर्चा होनी चाहिए, ताकि इस संवेदनशील मुद्दे पर स्पष्टता और ठोस पहल सामने आ सके।