ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्राह्मण समाज ने 98.02 प्रतिशत लाकर चयनित हुए देव उपाध्याय का किया सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 111 views
ब्राह्मण समाज ने 98.02 प्रतिशत लाकर चयनित हुए देव उपाध्याय का किया सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- ब्राह्मण समाज के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब देव उपाध्याय ने जेईई मेन्स (प्रथम प्रयास) में 98.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा उनका सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, सचिव पंडित शैलेंद्र द्विवेदी,शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय,डॉ उपेंद्र त्रिपाठी एवं महिला इकाई आध्यात्मिक एवं रोजगार मंडल की जिला महामंत्री श्रीमती समीक्षा व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल देव उपाध्याय के सिंहपुरी, उज्जैन स्थित निवास पर पहुंचा। इस अवसर पर उपाध्याय परिवार के प्रमुख वल्लभ राम उपाध्याय एवं महेंद्र उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
देव उपाध्याय,मनोज कुमार उपाध्याय एवं श्रीमती प्रियंका उपाध्याय के सुपुत्र हैं। उन्होंने जेईई मेन्स में प्रथम प्रयास में ही 98.02 प्रतिशत प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि संपूर्ण ब्राह्मण समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
समारोह के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने देव उपाध्याय को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला इकाई की द्वीप्ती त्रिवेदी, कामना त्रिवेदी, तरुणा दुबे, श्रीमती स्वाति उपाध्याय, दीपा खटके, सोनाली जोशी, रोशनी व्यास सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि देव उपाध्याय की यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है और कठिन परिश्रम व समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube