ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अखण्ड काव्य धारा–2026 साझा संकलन का हुआ ऑनलाइन लोकार्पण।

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 28 views
अखण्ड काव्य धारा–2026 साझा संकलन का हुआ ऑनलाइन लोकार्पण।

"नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- वृन्दावन- देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था अखण्ड संडे (इंदौर) के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित साझा संकलन “अखण्ड काव्य धारा–2026” (भाग-6) का 118वां ऑनलाइन लोकार्पण प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
लोकार्पण अवसर पर डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि 131 रचनाकारों की 263 उत्कृष्ट रचनाओं—कविता, गीत, ग़ज़ल और दोहों—से सुसज्जित यह साझा संकलन समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर सभी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा। उन्होंने “अखण्ड काव्य धारा” को पावन गंगधार की तरह अविरल और प्रेरणादायी बताया।
प्रख्यात ललित निबंधकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कविता मनुष्य की मौन संवेदना की मुखर अभिव्यक्ति है और यही मनुष्यता की पहचान भी है। उन्होंने संस्था के 29 वर्षों के अखंड और अविराम साहित्यिक समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि धारा चाहे जल की हो या काव्य की, उसका अटूट प्रवाह ही उसकी पहचान है।
मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने कहा कि “अखण्ड संडे” लंबे समय से अखण्ड साधना की तरह इस साहित्यिक अनुष्ठान को निरंतरता के साथ आगे बढ़ा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश इन्दौरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखण्ड काव्य धारा न किसी कालखंड में ठहरती है और न किसी विचारधारा की सीमा में बंधती है। यह अतीत की स्मृति, वर्तमान की चुनौती और भविष्य की आशा को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कविता को केवल पढ़ना ही नहीं, बल्कि जीना भी चाहिए; क्योंकि जब तक मनुष्य है, तब तक कविता है और जब तक कविता है, तब तक मनुष्यता की संवेदना सुरक्षित है।
ऑनलाइन लोकार्पण समारोह में डॉ. योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. रमेश गुप्त मिलन, कार्तिकेय त्रिपाठी, अनिल ओझा, रमेशचंद्र शर्मा, डॉ. सुधा वशिष्ठ, ज्योति जैन, डॉ. शशिकला अवस्थी, आशा जाकड़, डॉ. शशि निगम एवं डॉ. दीपि गुप्ता सहित देश के विभिन्न प्रांतों के अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश इन्दौरी ने किया।
यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणास्पद क्षण रहा, जिसने काव्य की अखण्ड परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान की।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube