क्रॉसका में सरिस्का विस्थापन सर्वे: अनुपस्थिति के कारण कार्य में बाधा।
By Shubh Bhaskar ·
21 Feb 2026 ·
25 views
क्रॉसका में सरिस्का विस्थापन सर्वे: अनुपस्थिति के कारण कार्य में बाधा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर जिले के क्रॉसका गांव में सारिस्का टाइगर रिजर्व से जुड़े विस्थापन प्रक्रिया के तहत पुनर्वास और मुआवजे के लिए विस्तृत सर्वे कार्य जारी है। यह सर्वे जिला कलेक्टर के निर्देशन में वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है।
प्रशासन के अनुसार, सर्वे के दौरान प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है, ताकि पहचान, आधार दस्तावेजों और अन्य आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन सही ढंग से किया जा सके। इस संबंध में ग्रामीणों को पूर्व में सूचना भी दी गई थी।
हालांकि सर्वे के दौरान कई परिवारों के कुछ सदस्य उपस्थित नहीं हो पाए, जिससे अधिकारियों को डेटा मिलान और दस्तावेज सत्यापन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अधूरी उपस्थिति के कारण सर्वे प्रक्रिया अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है।
इस सर्वे के आधार पर तैयार की जाने वाली विस्तृत रिपोर्ट जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को प्रेषित की जाएगी।