ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर पुलिस की अवैध खनन माफिया पर बड़ी कार्यवाही, ०3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 46 views
अलवर पुलिस की अवैध खनन माफिया पर बड़ी कार्यवाही, ०3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-टहला- अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलवर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे ०3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। इस दौरान ०3 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर ०3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टहला थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। जांच के दौरान वाहनों के पास वैध रॉयल्टी या अनुमति दस्तावेज नहीं पाए गए।
पुलिस ने जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
स्थानीय प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन या परिवहन की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube