ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लक्ष्मणगढ़ में गोवंश के साथ क्रूरता, प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग!

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 131 views
लक्ष्मणगढ़ में गोवंश के साथ क्रूरता, प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-लक्ष्मणगढ़- अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील अंतर्गत खेडा मंगल सिंह के पास मुण्डिया तलाई चौराहे के समीप एक गोवंश के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोवंश की नाक में बिजली का मोटा तार डाल दिया, जिससे वह न तो ठीक से खा पा रहा है और न ही पानी पी पा रहा है। इस घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। पशु के साथ इस प्रकार की क्रूरता यह दर्शाती है कि कुछ लोग स्वार्थ और लालच में संवेदनहीन होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गोचर भूमि, शिवाय चक, श्मशान घाट, जल भराव क्षेत्र, वन भूमि और मंदिर माफिक जमीनों पर भी लगातार अवैध कब्जों की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, उपखण्ड मुख्यालय, तहसीलदार एवं पंचायती राज विभाग से मांग की है कि इस मामले की तत्काल जांच कर दोषी व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। साथ ही गोवंश का उपचार कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं समाज में असंतोष और बढ़ा सकती हैं। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह पशु क्रूरता जैसे गंभीर मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube