ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बांसेन में अफीम निष्कर्षण शुरू

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 360 views
बांसेन में अफीम निष्कर्षण शुरू

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

चित्तौड़गढ़ सांसद और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी एवं कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने शनिवार को ग्राम बानसेन में अफीम की फसल के 'लुणाई-चिराई' (अफीम निष्कर्षण) कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि: "मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र के किसानों के लिए अफीम की खेती न केवल जीविकोपार्जन का साधन है, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत और आस्था से भी जुड़ी हुई है। "उन्होंने भगवान सांवरिया सेठ से सभी किसानों की फसल अच्छी होने और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने किसानों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और विश्वास दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने अफीम नीति और पट्टों के विषय में भी किसानों को सकारात्मक माहौल का आश्वासन दिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube