ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति धर्म संसद 26 फरवरी को, संत समागम का भव्य आयोजन होगा

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 36 views
अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति
धर्म संसद 26 फरवरी को, संत समागम का भव्य आयोजन होगा
दैनिक शुभ भास्कर भुवनेश् आमेटा राजस्थान उदयपुर अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा आगामी गुरुवार 26 फरवरी को धर्म संसद एवं संत समागम का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति के राष्ट्रीय संयोजक निश्चय कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम आलोक विद्यालय फतेहपुरा के प्रांगण में सायंकाल 4 बजे आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मेवाड़ अंचल के संत, महंत, मठाधीश, गादीपति एवं विभिन्न मंदिरों के पुजारियों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सनातन संस्कृति के लिए कार्यरत विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और अनुयायियों को भी सहभागिता हेतु आमंत्रण प्रेषित किए गए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय सचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमावत करेंगे। आयोजन के निमित्त संत समाज, मठाधीशों एवं मंदिरों के पुजारियों को पारंपरिक रूप से पीले चावल देकर आमंत्रित किया गया है।
राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि मंदिर एवं मठ सनातन संस्कृति के प्रतीक तथा आध्यात्मिक चेतना के केंद्र हैं। धर्म संसद के दौरान ऐसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे जिनका विस्तृत ब्योरा तैयार कर राज्य एवं केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। समिति की यह पहल सनातन संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु एक व्यापक वैचारिक प्रयास है।
इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक प्रतीक कुमावत, वीरेंद्र पालीवाल, नारायण चौबीसा, कृष्णकांत कुमावत, किशन वाधवानी सहित राष्ट्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारी कमलेंद्र सिंह पंवार, शिवसिंह सोलंकी, शशांक टांक, श्रीरत्न मोहता, भूपेंद्र सिंह भाटी, मनीष तिवारी, सुरेश पालीवाल एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर विराट धर्म संसद व संत समागम के बैनर का लोकार्पण डॉ प्रदीप कुमावत के मुख्य आतिथ्य मे किया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube