ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सहारनपुर के नागल में सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन, 27 अप्रैल को ज्ञापन सौंपने का ऐलान।

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 149 views
सहारनपुर के नागल में सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन, 27 अप्रैल को ज्ञापन सौंपने का ऐलान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- सहारनपुर (यूपी)- जनपद के नागल ग्राम में आयोजित सप्त दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। अंतिम दिन धीमान समाज के तत्वावधान में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। समारोह में सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विश्वकर्मा भगवान, खाटू श्याम, मां शारदे, बालाजी महाराज तथा शनि देव की मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर गौ सेवा में समर्पित सुरेश पुजारी (राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बृजवासी गौ रक्षक सेना), आदित्य शर्मा (जिला अध्यक्ष, सहारनपुर),आचार्य धर्मेन्द्र कुमार (जिला संगठन मंत्री, सहारनपुर),पंडित रामस्वरूप शर्मा(मेहंदीपुर वाले) एवं पंडित दीपांशु शर्मा (धनौरा वाले) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सुरेश पुजारी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू धर्म में गौ माता का प्रथम स्थान है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धापूर्वक गौ सेवा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गौवंश को अनेक स्थानों पर अत्याचार झेलने पड़ रहे हैं, जिसे रोकने के लिए समाज को एकजुट होना होगा।
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि आगामी 27 अप्रैल को एकजुट होकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग का समर्थन करें। इस पर नागलवासियों ने आश्वासन दिया कि 27 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा विश्वकर्मा भगवान की तस्वीर भेंट की गई। समारोह “जय गौ माता, जय गोपाल” के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube