ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में गुटखा-सुपारी की कालाबाजारी, प्रिंट रेट से अधिक वसूली का आरोप।

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 131 views
अलवर में गुटखा-सुपारी की कालाबाजारी, प्रिंट रेट से अधिक वसूली का आरोप।

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
राज्य बजट घोषणा के बाद शहर में गुटखा, सुपारी और सिगरेट की खुलेआम कालाबाजारी होने के आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं का कहना है कि थोक विक्रेता और सेल्समेन अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से ज्यादा कीमत वसूल कर छोटे दुकानदारों को माल दे रहे हैं, जिसके चलते खुदरा बाजार में भी उपभोक्ताओं को ऊंची कीमत चुकानी पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि ‘विमल’ गुटखा, जिस पर 10 रुपये प्रिंट रेट अंकित है, वह बाजार में 15 रुपये तक बेचा जा रहा है। इसी प्रकार ‘मामा गुटखा’, ‘मामा सुपारी’ और ‘मामा जर्दा’ जैसे उत्पादों की खुदरा कीमत भी प्रिंट रेट से अधिक वसूली जा रही है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर 2 रुपये और 1.25 रुपये प्रिंट रेट वाले उत्पादों को ०5 रुपये तक में बेचा जा रहा है।
छोटे दुकानदारों का कहना है कि उन्हें थोक स्तर पर ही बढ़ी हुई दरों पर माल मिल रहा है, जिसके कारण वे मजबूरी में अधिक कीमत पर बिक्री कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने इसे सीधी कालाबाजारी बताते हुए प्रशासन से जांच और सख्त कार्यवाही की मांग की है।
शहरवासियों व ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है,लेकिन प्रशासन जानकार होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।बजट के बाद आवश्यक वस्तुओं और तंबाकू उत्पादों की कीमतों में असामान्य बढ़ोतरी को लेकर आमजन में रोष व्याप्त है।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर कार्यवाही करता है और आम उपभोक्ताओं को राहत दिलाता है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube