ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

होलाष्टक में विवाह-सगाई पर लगेगा विराम: मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 42 views
होलाष्टक में विवाह-सगाई पर लगेगा विराम: मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-फाल्गुन मास में होली से पूर्व आने वाले होलाष्टक 24 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलाष्टक के आठ दिनों को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है। इस अवधि में विवाह,गृह प्रवेश,मुंडन,सगाई,नया व्यवसाय प्रारंभ करना जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। होलिका दहन के साथ ही यह अवधि समाप्त हो जाती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार होलाष्टक के दिनों में ग्रहों की स्थिति उग्र मानी जाती है। जिससे वातावरण में नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए इन दिनों में जप-तप,दान-पुण्य और साधना को विशेष महत्व दिया गया है। श्रद्धालु भगवान विष्णु और भक्त प्रहलाद की कथा का स्मरण करते हुए भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं।
ज्योतिष विशेषज्ञ का कहना है कि होलाष्टक में विशेष रूप से मंगल,शनि और राहु के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों की शुरुआत से बचना चाहिए। हालांकि दैनिक पूजा-पाठ और नियमित कार्यों पर कोई रोक नहीं होती। उधर मंदिरों में होलाष्टक के दौरान विशेष पूजा-अनुष्ठान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धर्माचार्यों ने लोगों से इस अवधि में संयम, सत्संग और सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की है। होलिका दहन के साथ ही शुभ कार्यों का सिलसिला पुनः प्रारंभ हो जाएगा और इसके बाद विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की तिथियां पुनः सक्रिय हो जाएंगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube