ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मनु मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान का वार्षिक उत्सव 28 फरवरी को, तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 38 views
मनु मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान का वार्षिक उत्सव 28 फरवरी को, तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर-
अलवर मनु मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का वार्षिक उत्सव 28 फरवरी 2026 को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर समिति द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत 26 फरवरी को निशान पूजन एवं गणेश पूजन के साथ होगी। 27 फरवरी को प्रातःकाल भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का विधि-विधान से अभिषेक किया जाएगा, साथ ही वेदी पूजन एवं हवन का आयोजन होगा। सायं 6:00 बजे संगीत के साथ सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
28 फरवरी 2026 को प्रातः भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का दूध, दही, घी, शहद, बूरा आदि औषधीय पदार्थों से विशेष अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात सभी भक्तों द्वारा तुलसी अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर दिल्ली से बनकर आई भगवान की नई पोशाक धारण कराई जाएगी तथा दिव्य झांकी सजाई जाएगी।
उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण को फूल-मालाओं एवं रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया जाएगा। तत्पश्चात बैंड-बाजों के साथ भगवान की आरती की जाएगी और प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा भजन-सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र शर्मा ने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube