ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी क्षेत्र में लैब संचालन के नियमों की अनदेखी, राम भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं।

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 49 views
रैणी क्षेत्र में लैब संचालन के नियमों की अनदेखी, राम भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- अलवर‌ जिले के रैणी क्षेत्र में संचालित निजी पैथोलॉजी लैबों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में कई लैब केवल नाम और बोर्ड तक सीमित दिखाई दे रही हैं, जबकि अंदर आवश्यक मानक सुविधाओं,आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित तकनीकी विशेषज्ञों का अभाव बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई लैबों में जांच कार्य बिना योग्य लैब टेक्नीशियन और विशेषज्ञ पर्यवेक्षण के किया जा रहा है, जिससे जांच रिपोर्टों की विश्वसनीयता पर संदेह उत्पन्न हो रहा है। यदि रिपोर्ट गलत आती है तो मरीज के उपचार पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है, जो स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ साबित हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभागों की ओर से नियमित निरीक्षण नहीं होने के कारण ऐसी लैबें बेखौफ संचालित हो रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से आमजन में रोष व्याप्त है और लोग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।
जनहित में सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि रैणी क्षेत्र में संचालित सभी निजी पैथोलॉजी लैबों की सघन जांच कराई जाए। नियमों की अनदेखी करने वाली लैबों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और विश्वसनीय चिकित्सा जांच सुविधाएं मिल सकें।
स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस गंभीर विषय पर अब सबकी निगाहें प्रशासन की आगामी कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube