ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान , 70 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 90 views
सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान , 70 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ । जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार एवं नगर परिषद प्रशासक कैलाश गुर्जर तथा आयुक्त कृष्णगोपाल माली के मार्गदर्शन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत शुक्रवार को न्यू क्लॉथ मार्केट–सुभाष चौक क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 70 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर ₹4000 का चालान वसूल किया गया।
निरीक्षण के दौरान वार्ड जमादार द्वारा खुले में कचरा डालते हुए एक दुकानदार का वीडियो/फोटो प्रमाण प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1000 का अतिरिक्त चालान किया गया।
अधिकारियों ने व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, वैकल्पिक पर्यावरण अनुकूल सामग्री अपनाने तथा निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने हेतु समझाइश दी। भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
अभियान के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सूरज घावरी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक सत्यनारायण बेनीवाल सहित टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube