ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चंगेरिया में फायरिंग का मामला: दूसरे पक्ष से भी दी गई तहरीर, घर पर चढ़कर हमले का आरोप

By Shubh Bhaskar · 20 Feb 2026 · 44 views
चंगेरिया में फायरिंग का मामला: दूसरे पक्ष से भी दी गई तहरीर, घर पर चढ़कर हमले का आरोप

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश कर्नलगंज, गोंडा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चंगेरिया गांव में बुधवार की रात में हुई मारपीट और फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है, मामले में आरोपी पक्ष से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। चंगेरिया गांव निवासी सौरभ प्रताप सिंह ने दी गई तहरीर में गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 18 फरवरी 2026 रात्रि करीब 10 बजे योगेश राजपूत पुत्र अज्ञात निवासी धौरहरा बसेरिया थाना कर्नलगंज व सूरज अवस्थी पुत्र श्यामसुंदर अवस्थी ग्राम चंगेरिया अवस्थी पुरवा, संतोष मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्रा, संतोष अवस्थी पुत्र मुरली अवस्थी, रामू दीक्षित पुत्र कैलाश दीक्षित तथा कपिल दीक्षित पुत्र हरीश दीक्षित करीब 20 अज्ञात लोगों के साथ हमारे घर पर चढ़ आये और कट्टा, कांता, भाला व लाठी - डंडा लेकर मुझ पर हमलावर हो गए। आरोप है कि शोर मचाने पर दौड़े लोगों को भी हमलावरों ने मारा-पीटा। पीड़ित द्वारा सूरज अवस्थी व योगेश राजपूत पर फायरिंग और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube