ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पावन-चित्तौड़गढ़ स्वच्छता अभियान” का भव्य शुभारंभ 10 हजार कपड़े के बैग वितरित, स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

By Shubh Bhaskar · 20 Feb 2026 · 144 views
पावन-चित्तौड़गढ़ स्वच्छता अभियान” का भव्य शुभारंभ

10 हजार कपड़े के बैग वितरित, स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

दैनिक शुभ भास्कर कैलाश चंद्र सेरसिया राजस्थान चित्तौड़गढ़ नरेंद्र मोदी के संकल्प राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन तथा भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, एनपीसीएल के यूनिट हेड एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन कर “पावन-चित्तौड़गढ़ स्वच्छता अभियान” का शुभारंभ किया। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त चित्तौड़गढ़ के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत राजस्थान परमाणु बिजलीघरNPCL द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 हजार कपड़े के बैग वितरित किए गए।
अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए जिले को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यप्रद बनाना है। अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर परिषद गार्डन में भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सी.पी. जोशी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ बनाने के लिए आमजन के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से प्रति रविवार स्वच्छता अभियान में भाग लेने तथा कम से कम 10 व्यक्तियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने प्लास्टिक थैली के स्थान पर कपड़े की थैली या टोकरी के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राकेश कुमार पुरोहित ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। सामाजिक सरोकार से जुड़े गौरव त्यागी, अनिल इनानी एवं सुधीर जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।
चित्तौड़ दुर्ग से विशेष शुभारंभ
अभियान का विशेष प्रारंभ
चित्तौड़गढ़ दुर्ग से किया जाएगा। ऐतिहासिक दुर्ग क्षेत्र को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया है। साथ ही शहर के प्रत्येक घर तक कपड़े अथवा पुनः उपयोग योग्य थैलियां उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि नागरिक बाजार जाते समय स्वयं की थैली साथ लेकर जाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतः बंद कर सकें।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन प्रभा गौतम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए तथा अभियान को वार्ड एवं ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकार द्वारा स्वच्छता पर आधारित गीत प्रस्तुत कर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

*म्हारो पावन चित्तौड़” लोगो, टी-शर्ट एवं पेन का विमोचन*

कार्यक्रम के दौरान सांसद सी.पी. जोशी, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, राजस्थान परमाणु बिजलीघरNPCL के यूनिट हेड डी. सुब्बाराव, नगर परिषद प्रशासक कैलाश गुर्जर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा “म्हारो पावन चित्तौड़” लोगो, टी-शर्ट एवं पेन का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा चित्तौड़गढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाने का संकल्प लिया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube