ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

200 किलो प्लास्टिक सामग्री जप्त सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान जारी

By Shubh Bhaskar · 20 Feb 2026 · 45 views
200 किलो प्लास्टिक सामग्री जप्त सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान जारी

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़, कैलाश चंद्र सेरसिया जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार एवं नगर परिषद के प्रशासक कैलाश गुर्जर तथा आयुक्त कृष्णगोपाल माली के मार्गदर्शन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा ।

अभियान के तहत कृषि मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 2 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध ₹3000 का चालान किया गया।
कार्रवाई के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सूरज घावरी, स्वास्थ्य निरीक्षक बालमुकुंद घारू एवं सत्यनारायण बेनीवाल उपस्थित रहे। साथ ही अतिक्रमण टीम एवं सफाई कार्मिक भी मौके पर मौजूद रहे।
अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने हेतु समझाइश दी गई। भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube