ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग।

By Shubh Bhaskar · 19 Feb 2026 · 313 views
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उत्तराखंड-उत्तराखंड के रुद्रपुर में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया है। संगठन के पदाधिकारियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाडी को बताया कि यह ज्ञापन 19 फरवरी को कोरियर के माध्यम से भेजा गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में उल्लेख किया कि संगठन सम्पूर्ण भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और संरक्षण में कार्यरत है।
ज्ञापन में यह भी जानकारी दी गई कि संगठन की आधिकारिक वेबसाइट प्रारंभ हो चुकी है तथा 11 फरवरी से सभी कार्यकर्ताओं के नए आई-कार्ड एवं अथॉरिटी लेटर जारी किए जा रहे हैं। साथ ही पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नए आई-कार्ड और अथॉरिटी लेटर पर वेबसाइट का क्यूआर/बारकोड अंकित है, जिससे कार्यकर्ताओं की पहचान सत्यापित की जा सके। संगठन ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइटयुक्त आई-कार्ड धारक ही अधिकृत कार्यकर्ता माने जाएंगे। बिना वेबसाइट वाले आई-कार्ड का दुरुपयोग करते हुए कोई व्यक्ति गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी संगठन की नहीं होगी और उस पर भारत सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही की जा सकती है।
राष्ट्रपति से संगठन ने आग्रह किया है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए तथा गौ हत्या पर सम्पूर्ण भारत में पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
ज्ञापन के अंत में संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि गौ संरक्षण एवं सम्मान के लिए उठाए गए इस कदम पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार राष्ट्रीय सचिव कार्यालय,रुद्रपुर (उत्तराखंड) “गौ माता के सम्मान में, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन मैदान में।”

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube