ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जल संरक्षण की दिशा में सशक्त पहल: प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण 22 फरवरी को!

By Shubh Bhaskar · 19 Feb 2026 · 36 views
जल संरक्षण की दिशा में सशक्त पहल: प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण 22 फरवरी को!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संत निरंकारी मिशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 22 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा। यह अभियान परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार देशभर में एक साथ आयोजित होगा।
राजगढ़ में संत निरंकारी मंडल राजगढ़ के तत्वावधान में मुखी राम अवतार जी निरंकारी के मार्गदर्शन एवं शिक्षक दयाराम की देखरेख में निरंकारी श्रद्धालु भाई-बहन प्रातः ०8 बजे संत निरंकारी भवन से जागरूकता रैली निकालेंगे। रैली के माध्यम से जलाशयों की स्वच्छता का संदेश देते हुए माचाड़ी रोड स्थित झरना धाम पर्यटक स्थल पर जलाशय सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगढ़ की एसडीएम सीमा मीना होंगी।
“स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” अभियान केवल स्वच्छता का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, समाज और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का एक पावन संकल्प है। जब सेवा साधना बन जाती है और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र बनती है, तब ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास जन्म लेते हैं।
नदियों,झीलों,तालाबों एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित इस अभियान ने अपने पहले तीन चरणों में सेवा,समर्पण और सहभागिता की अद्भुत मिसाल पेश की है।
संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान देशभर के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा, जिससे यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा और जल संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचेगा।
इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। मिशन के पूर्व आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का शुभारंभ किया गया था,जो आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube