गौ पुत्र पारस सिंह बने राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री (युवा मोर्चा)।
By Shubh Bhaskar ·
19 Feb 2026 ·
45 views
गौ पुत्र पारस सिंह बने राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री (युवा मोर्चा)।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार ने गौ पुत्र पारस सिंह को राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री (युवा मोर्चा) पद पर नियुक्त किया है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन देशभर में गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता चौबीसों घंटे गौ सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री (युवा मोर्चा) गौ पुत्र पारस सिंह पिछले पांच वर्षों से संगठन से जुड़े हुए हैं। वे गौ कथा प्रवक्ता संत गोपाल मंडी महाराज के शिष्य हैं और गौ माताओं तथा संत समाज की सेवा में निरंतर सक्रिय रहते हैं।
नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पारस सिंह ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूत करते हुए राजस्थान प्रदेश में युवा मोर्चा का व्यापक विस्तार करेंगे और आने वाले समय में प्रदेशभर में सशक्त संगठनात्मक संरचना तैयार की जाएगी।