ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गोस्वामणि कार्यक्रम का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 19 Feb 2026 · 86 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गोस्वामणि कार्यक्रम का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- समाजसेवी कृष्ण जोशी और राजेश जोशी की 39वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को ईटाराणा फाटक के पास स्थित मोनी बाबा की गौशाला में गोस्वामणि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गौराष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
इस अवसर पर गौ सेवा और संरक्षण के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित जनों ने गौ संवर्धन, संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरकार से इसे राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की।
वहीं दूसरी ओर दयानंद नगर स्थित आदर्श स्पेशल स्कूल में स्कूल की प्रिंसिपल पायल प्रधान एवं मनमोहन सर सहित स्टाफ द्वारा जोशी दंपति का स्वागत किया गया। इस मौके पर दंपति ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को फल और मिठाई वितरित कर उनके साथ अपनी वैवाहिक वर्षगांठ का आनंद साझा किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य पायल प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश जोशी हर वर्ष अपना जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ मनाते हैं, जो एक प्रेरणादायक पहल है।
कार्यक्रम में विष्णु शर्मा (रीडर), ठेकेदार नरेश चौधरी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लखन जोशी, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष अरविंद जोशी एवं गौ सेवक प्रेम भारद्वाज सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत एक पौधारोपण भी किया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube