ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

By Shubh Bhaskar · 19 Feb 2026 · 31 views
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़, कैलाश चंद्र सेरसिया। उपखण्ड अधिकारी बीनू
देवल ने चित्तौड़गढ़ शहर परियोजना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मनीष मेघवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से विभागीय योजनाओं की प्रगति, बच्चों की उपस्थिति तथा पोषाहार वितरण की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 34 द्वितीय एवं 33 प्रथम में विभागीय कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तथा कई अनियमितताएं सामने आईं। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश बाल विकास परियोजना अधिकारी को दिए। साथ ही निरीक्षण के दौरान संबंधित महिला पर्यवेक्षक सम्पत शर्मा को अपने सेक्टर के आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु पाबंद किया।

उपखण्ड अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण एवं अभिलेखों का संधारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube