ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महाशिवरात्रि पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, रनिया सिंह धाकरे ने उठाई कांवड़।

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 82 views
महाशिवरात्रि पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, रनिया सिंह धाकरे ने उठाई कांवड़।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-भरतपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर विशेष धार्मिक संकल्प लिया। उन्होंने भरतपुर जिले के कारई गांव में कांवड़ उठाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और देश में गौ वंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाए जाने की प्रार्थना की।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे भारत में निस्वार्थ भाव से गौ माता और सनातन धर्म की सेवा व रक्षा के लिए कार्यरत है। महाशिवरात्रि के अवसर पर रनिया सिंह धाकरे ने भगवान शंकर को गंगाजल अर्पित कर प्रार्थना की कि भारत सरकार गौ वंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून लागू करे तथा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं तथा नंदी महाराज भगवान शंकर की सवारी माने जाते हैं। ऐसे में गौ वंश की रक्षा प्रत्येक सनातनी का दायित्व है। उन्होंने समाज से भी आह्वान किया कि गौ माता के संरक्षण और सेवा के लिए आगे आएं तथा गौ वंश पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाएं।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गौ संरक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube