ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राकेश कुमार शर्मा बने परशुराम सेना बगरु विधानसभा अध्यक्ष!

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 11 views
राकेश कुमार शर्मा बने परशुराम सेना बगरु विधानसभा अध्यक्ष!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- परशुराम सेना राजस्थान संगठन में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्ति की गई है। परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम एवं प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से राकेश कुमार शर्मा को बगरु विधानसभा (जयपुर) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
राकेश कुमार शर्मा, जो मकान नंबर 28, हरिनगर, लुनियावास, टी.आर. मार्केट, खोरी रोड लुनियावास, जिला जयपुर के निवासी हैं, को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के साथ ही उन्हें शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि शर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
शर्मा की नियुक्ति पर विप्र बंधुओं एवं विभिन्न ब्राह्मण समाज संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube