ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अवैध खनन और पेड़ कटाई से बढ़ी चिंता, कार्यवाही की मांग तेज।

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 9 views
अवैध खनन और पेड़ कटाई से बढ़ी चिंता, कार्यवाही की मांग तेज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन और हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला गंभीर होता जा रहा है। क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन,बजरी खनन तथा मिट्टी (रेता) खनन के साथ-साथ हरे वृक्षों की अवैध कटाई खुलेआम किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है,लेकिन भ्रष्ट प्रशासन के चलते हुए सुनवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों के अनुसार रात के समय जेसीबी और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों के जरिए खनन कार्य किया जाता है,जिससे राजस्व को नुकसान होने के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना भी प्रभावित हो रही है। पहाड़ियों का स्वरूप बिगड़ रहा है और हरियाली तेजी से समाप्त होती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाई है। लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन अवैध गतिविधियों की सूचना किसे दी जाए और कब सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले समय में जलस्तर और पर्यावरण संतुलन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन और पेड़ कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

More News

मोनी बाबा गौशाला में 11वीं गोस्वामणी का आयोजन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग!
दुकान से बुजुर्ग को घसीटकर बेरहमी से मारपीट, 20 हजार रुपये लूटे!
शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube