ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर का 29वां चार्टर दिवस कार्यक्रम संपन्न

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 150 views
जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर का 29वां चार्टर दिवस कार्यक्रम संपन्न
दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान उदयपुर
मुख्य अतिथि अरुण मांडोत अध्यक्ष, मेवाड़ रीजन उदयपुर, आर.सी. मेहता उपाध्यक्ष, JSGIF एवं विशिष्ट अतिथि पारस ढेलावत चेयरमैन इलेक्ट के सान्निध्य में जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर का 29वां चार्टर दिवस मनोरंजन कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम सभी सदस्यों का तिलक लगा, टोफी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद हास्य योगा, सामूहिक नवकार मंत्र जाप, श्रीमती रमा सचेती एवं ललिता बाबेल द्वारा ग्रुप प्रार्थना तथा डॉ. प्रमिला जैन द्वारा फेडरेशन सूत्र वाचन किया गया।
संचालिका श्रीमती उषा दक ने मुख्य अतिथि अरुण मांडोत अध्यक्ष, मेवाड़ रीजन आर.सी. मेहता उपाध्यक्ष, फेडरेशन, अनिल नाहर आईडी एवं पूर्व अध्यक्ष, मोहन बोहरा पूर्व अध्यक्ष पारस ढेलावत अध्यक्ष इलेक्ट के.एस. नलवाया ग्रुप अध्यक्ष कमल कोठारी उपाध्यक्ष, शांतिलाल मेहता निवर्तमान अध्यक्ष एवं गौतम कुमार नागोरी सचिव को मंच पर आमंत्रित किया। मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, ओसवाल सभा के पदाधिकारियों एवं सभी दंपति सदस्यों को 29वें चार्टर दिवस, महाशिवरात्रि तथा होली-धुलंडी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जनवरी-फरवरी में जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह वाले सदस्यों दंपतियों को बधाई दी तथा अरुण मांडोत की आधिकारिक विजिट पर आभार व्यक्त किया। अतिथियों का सुपने से स्वागत- अभिनंदन किया गया।अध्यक्ष नलवाया ने बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक ग्रुप ने 158 सेवा कार्य राशि 12,02,100 रुपये एवं 31 अन्य एक्टिविटीज आयोजित कीं। सभी भामाशाहों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सेवा कार्यों में सहयोग के लिए शांतिलाल मेहता, कमल कोठारी, अशोक नागोरी, नरेंद्र सेठ, राजेंद्र खोखावत, अनिल चपलोत, ख्यालीलाल सिसोदिया, गौतम नागोरी एवं रोशन दूगड़ को धन्यवाद दिया गया।
मनोरंजन के तहत 6 नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसमें श्रीमती सुषमा जैन, आशा मोगरा, आशा सिंघवी, प्रभा जैन, विमला सोनी + मेहताब हिरण एवं शारदा तलेसरा का सहयोग रहा।
सभी पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में ग्रुप के सेवा कार्यों एवं मनोरंजन कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा सबको धन्यवाद व शुभकामनाएँ दीं। अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने सभी अतिथियों व सदस्यों को धन्यवाद दिया

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube