ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश।

By Shubh Bhaskar · 16 Feb 2026 · 68 views
झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- प्रतापगढ़:- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक खेत में बनी झोपड़ी से अवैध एमडी (मेफेड्रोन) की मिनी फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से ०1 किलो 897 ग्राम अवैध एमडी बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, खेत में सीमेंट की चादरों से बनी एक झोपड़ी में एमडी तैयार करने और उसे सुखाने का पूरा सेटअप संचालित किया जा रहा था। अंदर लगे उपकरणों और रासायनिक सामग्री को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक लोडेड पिस्टल मय ०5 जिंदा कारतूस, एमडी बनाने में प्रयुक्त उपकरण, एक मोटरसाइकिल और एक कार भी जब्त की है।
*ऐसे हुआ खुलासा*
13 फरवरी को थाना हथुनिया पुलिस गश्त पर थी। असावता से कुलथाना जाने वाले मार्ग पर, असावता गांव से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर सड़क से लगभग 150 मीटर अंदर खेत में एक मोटरसाइकिल और एक कार खड़ी दिखाई दी। पास ही बनी झोपड़ी में लाइट जलती नजर आई। संदिग्ध गतिविधि की आशंका होने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की।
मौके पर चार व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस को देखते ही दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि दो को मौके पर ही दबोच लिया गया।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्यवाही से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube