ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अरावली की पहाड़ियों में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर!

By Shubh Bhaskar · 15 Feb 2026 · 33 views
अरावली की पहाड़ियों में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राजस्थान सहित पूरे देश में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेशभर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। चार प्रहर की पूजा, रात्रि जागरण और शिवलिंग के जलाभिषेक के साथ श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन हैं। कई स्थानों पर मेले का आयोजन भी किया गया है, जहां विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
अरावली की गोद में विराजे स्वयंभू महादेव
मेवाड़,अलवर, जयपुर सहित अनेक अरावली पर्वतमाला में स्थित प्राचीन शिवालयों में आस्था का विशेष केंद्र है हरणी महादेव मंदिर। यहां भगवान शिव की प्रतिमा स्वयंभू मानी जाती है, जो गुफानुमा स्थल में विराजमान है। शिवरात्रि के अवसर पर यहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
किंवदंती के अनुसार यह स्थल लोकदेवता देवनारायण और साडू माता से जुड़ा हुआ है। देवनारायण पुराण में उल्लेख है कि साडू माता को इसी पावन स्थल पर भगवान शंकर के दर्शन हुए थे। इस कारण यह मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
करौली में भी सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
*रींगस में महाआरती के साथ विशेष पूजा*
रींगस में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन मठ मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह ०5 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने दूध और जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर प्रदेशभर में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अरावली की वादियों से लेकर शहरों के शिवालयों तक ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।अलवर के त्रिपोलिया बाजार स्थित त्रिपोलिया महादेव जी के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली सभी ने आस्था के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाकर मंदिर में पूजा अर्चना की नई नवेली दुल्हन ने पानी की जेगढ़ चढ़ाई, अलवर जिले के नीलकंठ महादेव पर महाशिवरात्रि के दिन पुजा अर्चना के लिए जन सैलाब उमड पड़ा माचाड़ी कस्बे के वन खंड महादेव, नंगेंश्वर धाम आश्रम,बावन देव जी मंदिर, रानी का कुआं स्थित शिवालय मंदिर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पुजा अर्चना के लिए मेला सा लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में सहस्त्र धारा का आयोजन किया, बहुत सी जगह शिवजी के ब्यावले द्वारा शिव महिमा का गुणगान किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube