महिला पत्रकार रुचि के समर्थन में उठी आवाज, कार्यवाही की मांग तेज!
By Shubh Bhaskar ·
15 Feb 2026 ·
11 views
महिला पत्रकार रुचि के समर्थन में उठी आवाज, कार्यवाही की मांग तेज!
सरकार असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, लोकतंत्र के स्तंभ हो रहे कमजोर : *जोशी*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- महिला पत्रकार रुचि के साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न की घटना के विरोध में जिले भर के पत्रकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। विभिन्न संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग उठाई है। वक्ताओं का कहना है कि जब एक महिला पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है, तो निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर पाएगा।
स्वतंत्र रिपोर्टर एवं अलवर पत्रकार संघ जार के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा राजगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रवक्ता देशबंधु जोशी व श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभ तभी मजबूत और निष्पक्ष रह सकते हैं, जब पत्रकारों को स्वतंत्र और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व जातिवाद के नाम पर समाज में जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं और महिला पत्रकार को संगठित तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है।
जोशी ने कहा कि हाल ही में हुई इस शर्मनाक घटना का वीडियो और संबंधित सामग्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे पत्रकार समुदाय में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
उन्होंने पत्रकार संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से एकजुट होकर महिला सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि अन्याय के खिलाफ एकता और संघर्ष ही समाधान का मार्ग है।
देशबंधु जोशी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, तो ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और बैठकों के माध्यम से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है तथा दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।