ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़सिटी: हज जायरीनों के लिए प्रशिक्षण व टीकाकरण शिविर कल

By Shubh Bhaskar · 15 Feb 2026 · 44 views
पीपाड़सिटी: हज जायरीनों के लिए प्रशिक्षण व टीकाकरण शिविर कल

​पीपाड़सिटी। हज यात्रा 2026 की तैयारियों के क्रम में सोमवार को शहर के मदरसा मदीनातुल उलूम (हज हाऊस), शहीदों का चौक में एक विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी, जोधपुर एवं इसकी स्थानीय शाखा पीपाड़ शहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।​शाखा पदाधिकारी इस्माईल खान सिधी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में पीपाड़ शहर के अलावा बोरुन्दा, सिन्धीपुरा, शेखनगर, नाथुनगर, बोयल और सिन्धीनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हज यात्रियों को आमंत्रित किया गया है।​शिविर के दौरान हज कमेटी द्वारा अधिकृत ट्रेनर हाजी काजी इकरामुद्दीन, हाजी अ. सलीम चौहान और हाजी अब्दुल जब्बार जायरीनों को विस्तार से मार्गदर्शन देंगे। ​प्रशिक्षण के साथ-साथ जायरीनों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्थानीय अस्पताल की मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी। टीम द्वारा उपस्थित सभी जायरीनों की स्वास्थ्य जांच कर उनका आवश्यक टीकाकरण किया जाएगा जो यात्रा के लिए अनिवार्य है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube