बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ में गौ पुत्र नागपाल शर्मा बने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी।
By Shubh Bhaskar ·
14 Feb 2026 ·
30 views
बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ में गौ पुत्र नागपाल शर्मा बने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नागपाल शर्मा माचाड़ी को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्ति की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज के निर्देशानुसार गौ पुत्र नागपाल शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे संगठन के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार द्वारा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि नागपाल शर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से गौ माता और सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा के लिए कार्यरत है।
राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा को संगठन की वेबसाइट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र रवि कुमार शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादविन्द्र कुमार हिन्दू, राष्ट्रीय महासचिव गौ पुत्र रघुनाथ सिंह धाकरे तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे सहित अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
संगठन की ओर से इच्छुक व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे संगठन से जुड़कर गौ संरक्षण के कार्य में सहयोग करें। सदस्यता हेतु आधार कार्ड, एक फोटो एवं निर्धारित शुल्क जमा कर आई कार्ड एवं अधिकृत पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।
संगठन ने सभी भारतवासियों से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के अभियान में सहयोग करने की अपील की है।