ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मातृ पितृ दिवस पर पूजन कर बच्चों ने लिया आशीर्वाद

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 29 views
मातृ पितृ दिवस पर पूजन कर बच्चों ने लिया आशीर्वाद

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। मीडिया प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय ने भैया बहनों के माता-पिता को आमंत्रित किया और भैया बहनों के द्वारा प्रार्थना सभा में अपने माता-पिता के तिलकार्चन, उपर्णा, पुष्प वर्षा व आरती की गई। कार्यक्रम अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा डॉक्टर सत्यनारायण कुमावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। मां शारदे के श्री चरणों में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉक्टर सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति सबसे अधिक सम्मान की दृष्टि से अपने माता-पिता को देखती है। जीवन में माता-पिता और गुरु के सम्मान से बढ़कर कोई सम्मान नहीं हो सकता। एक दिन पूजन नहीं प्रतिदिन बालकों को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए अपने लक्ष्य को पूर्ण निष्ठा के साथ प्राप्त करना चाहिए तभी जीवन की सार्थकता है। इस अवसर पर अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने कहा कि माता-पिता हमारे लिए इस धरती पर साक्षात भगवान है। प्रातः काल उठकर जिनके दर्शन मात्र से हमारा जीवन धन्य हो जाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर परमेश्वर कुमावत ने किया। कार्यक्रम में गतिविधि प्रभारी ललित धाकड़, राजेश धाकड़, मनोज कुमावत, आसिफ पिनारा, नरेश पाल सिंह धाभाई, बुद्धि प्रकाश मीणा, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र झारोटिया, लोकेश कुमार चौधरी, प्रकाश चंद्र धोबी, पर्वत सिंह कानावत, शिवराज जाट, धनंजय सुखवाल, श्री राम आचार्य, देवेंद्र कुमार रेगर, हीरालाल धाकड़, सुमित खटीक, अध्यापिका मंजू सेन, ज्योति रावत, रत्ना टेलर, सोनम लढ्ढा, प्रियंका शर्मा, कोमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube