ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पूज्य महाराज श्री का सनातन धर्मावलंबियों के लिए संदेश, गौ संरक्षण हेतु जागरूक होने का आह्वान।

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 25 views
पूज्य महाराज श्री का सनातन धर्मावलंबियों के लिए संदेश, गौ संरक्षण हेतु जागरूक होने का आह्वान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दिल्ली- भारत-देश में गौ वंश की स्थिति को लेकर संत समाज ने चिंता व्यक्त करते हुए सनातन धर्मावलंबियों से गौ संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत में गौ वंश की हालत गंभीर बनी हुई है और यदि सनातन धर्म की रक्षा करनी है तो सभी हिंदुओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गौ माता के संरक्षण और सेवा के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा और रक्षा सनातन परंपरा का मूल आधार है और गौ वंश सुरक्षित रहेगा तो सनातन धर्म भी सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। साथ ही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान शिव की सवारी नंदी महाराज की रक्षा करना प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं, वे भगवान भोलेनाथ की शपथ लेकर नंदी महाराज की सेवा और रक्षा का संकल्प लें।
इस अवसर पर गौ पुत्र धर्म दास महाराज, जो ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उन्होंने बताया कि वे स्वयं गौ संरक्षण का संकल्प ले चुके हैं और समाज के सभी लोगों से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान भी है। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube