ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सर्दी को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में बच्चों को भामाशाहों द्वारा किया जर्सी का वितरण।

By Shubh Bhaskar · 23 Dec 2025 · 126 views
सर्दी को देखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में बच्चों को भामाशाहों द्वारा किया जर्सी का वितरण।

*नागपाल शर्मा माचाडी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में सर्दी को देखते हुए भामाशाहों द्वारा जर्सी वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक एसीबीओ रामस्वरूप मीणा की उपस्थिति में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल व समस्त स्टाफ ग्राम पंचायत माचाड़ी के भामाशाहों के सहयोग से कक्षा एक से 10 तक सभी विद्यार्थियों को जर्सी वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित भामाशाह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन चंद बटवाडा, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश रावत, डालचंद सैनी नवल रावत श्री राम सैनी अनिल काट दीनदयाल काठ शंभू दयाल जांगिड़ विमलेश भदोरिया महेश चंद बटवाडा आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सराहनीय रही प्रधानाचार्य द्वारा सभी व्यक्तियों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। वही प्रधानाचार्य की देखरेख में विद्यालय में एक तरफ तो बच्चों की पढ़ाई चल रही है और दूसरी तरफ FLN गणित और विज्ञान का प्रशिक्षण दिनांक 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक जोर शोर से चलाया जा रहा है। जो एक सराहनीय कदम बताया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube