ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कहार समाज का विशाल रक्तदान शिविर आज आयोजित होगा

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 37 views
कहार समाज का विशाल रक्तदान शिविर आज आयोजित होगा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-कहार समाज नवयुवक मंडल शाहपुरा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर विशाल रक्तदान शिविर शनिवार को आयोजित होगा,कहार समाज के कार्यकर्ताओं ने विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
रक्तदान शिविर के संयोजक दुर्गा लाल कहार ने बताया की कहार समाज के तत्वधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर 14 फरवरी शनिवार को उदयभान गेट स्थित कहार समाज पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। रक्त संग्रहणकर्ता महात्मा गांधी ब्लड बैंक भीलवाड़ा द्वारा लिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ लाला राम बैरवा व अति विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल।कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व प्रदेश अध्यक्ष हरिनंद कहार करेंगे।
इस दौरान तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पंच बालू कोटिया,गोपाल थरावा,भगवान कोटिया,पूर्व पार्षद दुर्गा लाल कहार, बूथ अध्यक्ष राजू साजन कहार, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि भैरू लाल कहार,गणेश कहार,राजू कहार,महावीर कहार सहित समाज जन उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube