ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नई पीढ़ी देगी माता-पिता को सम्मान: पीपाड़ में 108 जोड़ों के पूजन का अनूठा आयोजन

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 120 views
नई पीढ़ी देगी माता-पिता को सम्मान: पीपाड़ में 108 जोड़ों के पूजन का अनूठा आयोजन

पीपाड शहर।शहर में योग वेदांत सेवा समिति व करुणा इंटरनैशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया -जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय मैरिज गार्डन में शाम पांच बजे 108 मातृ-पितृ का पूजन किया जायेगा। आयोजक अशोक टाक ने बताया कि कार्यक्रम में समाज में पारिवारिक मूल्यों, सम्मान और संस्कारों का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान स्थानीय संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समारोह को लेकर अशोक टाक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को माता-पिता के त्याग, प्रेम और महत्व से अवगत कराना है।इस अवसर पर जन जागृति रैली शहर के मुख्य मार्गो से निकाली गई जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल के बच्चे भी शामिल हुवे और शहर वासियों को माता पिता के प्रति जागरूकता संदेश दिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube