ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

साप्ताहिक परेड का एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 25 views
साप्ताहिक परेड का एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर एसपी मो.मुश्ताक ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान परेड की ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड तथा आपसी तालमेल की गुणवत्ता का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं में शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, कंट्रोल रूम एवं वर्दी स्टोर का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव तथा संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण केक्रम में डायल-112 के पीआरवी वाहनों की भी जांच की गई। वाहनों की साफ-सफाई, वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब मोबाइल की कार्यशीलता एवं अन्य आपातकालीन उपकरणों की स्थिति का परीक्षण किया गया। पीआरवी स्टाफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित एवं सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए त्वरित रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए गए। एसपी ने अर्दली रूम का आयोजन भी किया गया, जिसमें रिजर्व पुलिस लाइन्स के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाहियों, शिकायतों एवं लंबित पत्रावलियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया। परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुनील भारद्वाज, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube