ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डीएमएफटी फण्ड से जिले में होंगे करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से 161 विकास कार्य!

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 24 views
डीएमएफटी फण्ड से जिले में होंगे करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से 161 विकास कार्य!

डीएमएफटी के 161 कार्यों की जारी हुई प्रशासनिक स्वीकृति!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (डीएमएफटी) की गर्वनिंग काउंसिल द्वारा अनुमोदित जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं व्यक्तियों के लाभ के लिए 28.79 करोड़ रुपये की लागत से 161 विकास कार्यों के प्रस्तावों को प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले के जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को डीएमएफटी की गर्वनिंग काउंसिल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों और वहां के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से 3.70 करोड़ रुपये की लागत से 46 ई-लाइब्रेरी एवं पुस्तकालय निर्माण कार्य, 21.25 करोड़ रुपये की लागत से 105 सड़क एवं भवन निर्माण कार्य (सीएचसी, विद्यालय कक्षा-कक्ष एवं स्टेडियम) तथा 3.69 करोड़ रुपये की लागत से ०9 पेयजल संबंधी कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 15 लाख रुपये की लागत से पौधारोपण कार्य भी कराए जाएंगे।
जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि डीएमएफटी के तहत स्वीकृत सभी 161 विकास कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube