ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कक्षा ०6 के लिए ईएमआरएस-एसटी चयन परीक्षा 15 फरवरी को आयोजित होगी!

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 25 views
कक्षा ०6 के लिए ईएमआरएस-एसटी चयन परीक्षा 15 फरवरी को आयोजित होगी!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रैणी- माचाड़ी कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पंचायत पाटन स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) पाटन में सत्र 2026-2027 के लिए कक्षा ०6 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.बी. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है, उन्हें 15 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आवेदन पत्र की प्रतिलिपि, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले पहुंचकर परीक्षा संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील की है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube