ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा बने परशुराम सेना बांदीकुई के नगर अध्यक्ष।

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 30 views
एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा बने परशुराम सेना बांदीकुई के नगर अध्यक्ष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा को बांदीकुई नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम तथा प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से की गई है।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा, जो शिक्षक कॉलोनी बसवा रोड बांदीकुई के निवासी हैं, को संगठन को मजबूत करने और शीघ्र ही नगर कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि शर्मा के नेतृत्व में परशुराम सेना बांदीकुई में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
शर्मा की नियुक्ति पर विप्र बंधुओं एवं ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं एडवोकेट शर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजहित और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। परशुराम सेना राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube