ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जोगणिया माताजी में क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न; प्रथम महिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

By Shubh Bhaskar · 12 Feb 2026 · 844 views
जोगणिया माताजी में क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न; प्रथम महिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

दैनिक शुभ भास्कर । राजस्थान। मोहन सिंह ।
चित्तौड़गढ़। जोगणिया माताजी स्थित क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज की धर्मशाला में गुरुवार को 'नववर्ष स्नेह मिलन समारोह' हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पहली बार महिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा रहे। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेवाड़ा कलाल समाज संख्या में अल्प हो सकता है, लेकिन प्रतिभा के मामले में अग्रणी है। राजनीति, खेल, शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में समाज की प्रतिभाएं नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समाज की जायज मांगों के अनुरूप हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

समाज ने किया सम्मान:
समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल मेवाड़ा व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि प्रशांत मेवाड़ा का जोगणियां माता जी की तस्वीर भेंट कर, राजस्थानी पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सत्यनारायण मेवाड़ा, डॉ. रतनलाल सुवालका (देवली), संरक्षक देवीलाल मेवाड़ा (बेगू) सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी समाज का मार्गदर्शन किया।
महिला शक्ति को मिली कमान:
समारोह में मातृशक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पहली बार नई महिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें:
अध्यक्ष: ममता देवी (पत्नी सीपी मेवाड़ा, बिजोलिया)
उपाध्यक्ष: दुर्गा देवी (मांडलगढ़), कौशल्या मेवाड़ा, भूमिका मेवाड़ा और कैलाश देवी मेवाड़ा (होड़ा)
सचिव: रचना मेवाड़ा
उपस्थिति:
कार्यक्रम का संचालन रचना मेवाड़ा एवं मनोज मेवाड़ा (गोपालपुरा) ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा (टहला), कोषाध्यक्ष ललित मेवाड़ा, सचिव कमलेश मेवाड़ा (धामंचा) सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube