ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शंकराचार्य पर लगाए गए आरोपो पर- गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने जताई नाराजगी।

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 107 views
शंकराचार्य पर लगाए गए आरोपो पर- गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने जताई नाराजगी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को लेकर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति संत समाज का अपमान करता है और धार्मिक मुद्दों पर राजनीति करता है, वह संत की मर्यादा के अनुरूप नहीं माना जा सकता।
धर्म दास महाराज ने दावा किया कि उनके संगठन के प्रेरणास्रोत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य गौ माता के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर अपने संगठन की ओर से शंकराचार्य का विरोध और बहिष्कार करने की बात कही।
धर्म दास महाराज ने यह भी दावा किया कि पूर्व में गोवर्धन से दिल्ली तक पैदल यात्रा निकाली गई थी तथा दिल्ली में एक बैठक आयोजित हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छह दिसंबर को काशी में आयोजित बैठक में कई संगठनों ने भाग लिया, जहां गौ रक्षकों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
उन्होंने आगे दावा किया कि कुछ राजनीतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके संगठन ने ऐसे प्रयासों का विरोध किया।
हालांकि, इन आरोपों पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube