ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बेरोजगार युवाओं और किसानों के लिए निराशाजनक बजट- *रामराज मीणा*

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 72 views
बेरोजगार युवाओं और किसानों के लिए निराशाजनक बजट- *रामराज मीणा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रामराज मीणा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट बेरोजगार युवाओं और किसानों के लिए निराशाजनक साबित हुआ है।
रामराज मीणा ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट में बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर कोई ठोस योजना प्रस्तुत नहीं की है। साथ ही किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने का भी कोई उल्लेख नहीं किया गया है, जिससे किसानों में निराशा का माहौल है।
उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता और किसानों की जरूरतों को नजरअंदाज करते हुए कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में बनाया गया प्रतीत होता है। मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता इस बजट का जवाब आने वाले पंचायती राज चुनावों में अपने मतदान के माध्यम से देगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube