ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आयुर्वेदिक दवा की दुकान में संदिग्ध आग

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 63 views
आयुर्वेदिक दवा की दुकान में संदिग्ध आग
तड़के लगी आग से अक्सा ट्रेडर्स को भारी नुकसान, प्राथमिकी दर्ज न होने से व्यापारी आहत
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहल्ला नेहरूनगर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के घर के पास में स्थित एक आयुर्वेदिक दवा की दुकान में तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की घटना सामने आई है। आग से दुकान में रखा कीमती सामान और दवाइयां जलकर खाक हो गईं। पीड़ित व्यापारी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला नेहरूनगर निवासी मु० रिजवान पुत्र मु० इस्लाम की दुकान अक्सा ट्रेडर्स एण्ड न्यू मैजी कैयर जीएसटी संख्या–09AMPPR3412G1ZU में आयुर्वेदिक दवाइयों की खरीद–फरोख्त का कार्य होता है। 08 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 03 से 04 बजे के बीच दुकान में अचानक आग लग गई।
दुकान मालिक को आग की सूचना सुबह 03:56 बजे फोन के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही व्यापारी तत्काल मौके पर पहुंचा, तब तक मुहल्ले के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो चुके थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से सामूहिक प्रयास कर आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की दुकानों और मकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
पीड़ित व्यापारी का कहना है कि आग लगने की घटना से दुकान को भारी आर्थिक क्षति हुई है, लेकिन अब तक इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और व्यापारी वर्ग में भी चिंता व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube