ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 57 views
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श देते हुए तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी बालक-बालिकाओं एवं शिक्षकों से अपने परिवार और पड़ोस में तंबाकू सेवन से मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शाहिना बानो ने प्रथम, आरती यादव ने द्वितीय तथा दिव्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राहुल सैनी प्रथम, छोटू राम सैनी द्वितीय तथा शालू बैरवा तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा मीणा, प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर नवल बैरवा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सरवन कुमार मीणा एवं एएनएम रुकसार द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube