ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारत स्वाभिमान का योग महोत्सव संपन्न जिला प्रभारी भीमाराम एवं डॉ. वैष्णव ने कराया योग

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 124 views
भारत स्वाभिमान का योग महोत्सव संपन्न
जिला प्रभारी भीमाराम एवं डॉ. वैष्णव ने कराया योग


दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान राजसमंद भीम बाबा रामदेव द्वारा प्रायोजित
पतंजलि परिवार भीम एवं व्यापार महासंघ एवं स्वयंसेवी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में योग महोत्सव
कार्यक्रम बुधवार अलसुबह शहर के गौरव मार्केट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर किया गया। कस्बे के वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक सामरा वर्धमान स्थानक वासी संघ सुरेश प्रकाश मेहता सर्राफा संघ के खीमराज सोनी हार्डवेयर संघ के गौतम गन्ना गौरव मार्केट के जिनेश गन्ना मिष्ठान संघ के गोपाल शर्मा समाजसेवी दुर्गा प्रसाद सिंघानिया डॉ.उर्मिला जैन ने भारतीय चिकित्सा पद्धति की योग सह पद्धति के बारे में अपने विचार रखे। भारत जिला न्यास समिति के जिला प्रभारी भीमाराम ने योग के बारे में विस्तार से रोगानुसार यौगिक क्रियाएं बताई। मंच संचालक डॉ. राजू वैष्णव ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मानव जीवन me योग की भूमिका प्रभाव बचाव जटिल बीमारियों में योगाभ्यास को लेकर विस्तार से व्याख्यान माला प्रस्तुत की
मंचासीन अतिथियों द्वारा योग साधकों के लिए 50 बिछाने के गद्दे देने की घोषणा की। इस अवसर योगगुरू भीमा राम एवं डॉ. राजू वैष्णव की टीम ने प्रार्थना, हवन, यज्ञ, जॉगिंग सूर्य नमस्कार , विभिन्न प्रकार के आसन,प्राणायाम, भजन कीर्तन कठिन आसनों का प्रदर्शन किया गया। भीम प्रभारी आशा किरण बदनोर तहसील प्रभारी मंजू जोधावत आसींद तहसील प्रभारी हर्षिता सह जिला प्रभारी रतन सिंह चौहान
योग शिक्षक सुभाष गर्ग जतिन नरेंद्र गोपाल कमलेश सालवी शुगर सिंह निहालचंद मेहता पंकज आहूजा महिला शक्ति सरोज मेवाड़ा पूनम नीतू सिंह रेखा शर्मा चांदनी सेन शेफाली मेहता
सुमित्रा रेखा शर्मा लक्ष्मी मेवाड़ा सीमा आदि उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube