ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक सगस धाम में होगा नवकुण्डिय श्री महारुद्र महायज्ञ,शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 71 views
7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक सगस धाम में होगा नवकुण्डिय श्री महारुद्र महायज्ञ,शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

हमीरगढ़-भीलवाडा जिले के हमीरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास चितौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित छोबावड़ी सगस जी महाराज धाम,रत्नेश्वर महादेव मठ ,हमीरगढ़ में 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक नवकुण्डिय श्री महारुद्र महायज्ञ,शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं सनातन धर्म पावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन परम् पूज्य महंत 1008 साध्वी श्री देवगिरी जी के पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही है।आयोजन को क्षेत्र सहित आस-पास के गाँवो में भारी उत्साह देखने को मिल रही है।इस पावन अवसर पर देश भर के संत-महात्माओ के आगमन की संभावना जताई जा रही है।वही बड़ी धार्मिक हस्तियों के पधारने की भी चर्चा है।
कार्यक्रम की श्रंखला-आयोजन का शुभारंभ 7 अप्रैल को भव्य कलशयात्रा,अखाड़ा प्रदर्शन ,नवकुण्डिय श्री महारुद्र यज्ञ तथा नानीबाई के मायरा से होगा।आयोजन में तन,मन और धन से सहयोग करने की अपील की है।साथ ही भक्तो से आग्रह किया गया है की वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक साझा करें,ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस धार्मिक महोत्सव से जुड़कर भक्ति लाभ प्राप्त कर सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube