ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में ०3 मार्च को होली मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन!

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 35 views
अलवर में ०3 मार्च को होली मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- श्री महावर वैश्य नवयुवक सेवा समिति के तत्कवावधान में ०3 मार्च 2026 को अलवर में होली मिलन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
सेवा समिति के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में शिक्षा एवं पेशेवर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक, एमटेक तथा बीएड में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मान दिया जाएगा। साथ ही एमबीबीएस एवं पीएचडी उत्तीर्ण करने वाले, सीए फाइनल पास करने वाले तथा वर्ष 2025 में सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म श्री महावर वैश्य सेवा संघ, नंगली सर्किल, श्रीगोविंददेव जी मंदिर, बजाजा बाजार; कमलदीप विमल शोरूम, होपसर्कस; तथा राम कलर फोटो स्टेट, जेल सर्किल (जेल के सामने), अलवर से प्राप्त किए जा सकते हैं और इन्हीं स्थानों पर जमा कराए जा सकते हैं।
समिति ने समाज के सभी पात्र प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube