पत्रकार अंकुर अवस्थी का निधन, अलवर में छाई शोक की लहर।
By Shubh Bhaskar ·
10 Feb 2026 ·
40 views
पत्रकार अंकुर अवस्थी का निधन, अलवर में छाई शोक की लहर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- खैरथल- तिजारा- अलवर के पूर्व पत्रकार एवं अलवर नगर निगम के कर्मचारी अंकुर अवस्थी का जयपुर स्थित (NIIMS ) एनआईआईएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले लगभग 15 दिनों से जयपुर में भर्ती थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही अलवर में पत्रकार जगत, नगर निगम कर्मियों तथा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार अस्पताल की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पार्थिव शरीर को अलवर लाया जा रहा है।
स्वर्गीय अवस्थी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्मठ कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन से परिवार पर गहरा आघात पहुंचा है।
शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।