ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीएम श्री बालिका स्कूल में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम संपन्न, असम और राजस्थान की संस्कृति का संगम

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 94 views
पीएम श्री बालिका स्कूल में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम संपन्न, असम और राजस्थान की संस्कृति का संगम

​पीपाड़ सिटी। शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' गतिविधि का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को राजस्थान और असम राज्य की विविधताओं और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया गया।प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने भारत की एकता पर प्रकाश डालते हुए दोनों राज्यों के महत्व को समझाया। कार्यक्रम प्रभारी बिमला बिजारणियां ने असम की भौगोलिक व जैविक संपदा की जानकारी दी, वहीं सह-प्रभारी संतोष चौहान ने असम के गौरवशाली इतिहास और अहोम साम्राज्य के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर छात्राओं ने असम और राजस्थान की वेशभूषा, खानपान, रीति-रिवाज और लोक कलाओं पर आधारित चार्ट, मॉडल, निबंध और पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। ​छात्रा कविता और जान्हवी ने असम के प्रसिद्ध बिहू नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।विद्यालय की छात्राओं ने असमी भाषा में वार्तालाप, लोकगीत और असमी वर्णमाला की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन व्याख्याता पारस गहलोत ने किया।​इस दौरान उप प्राचार्य धोकलराम, ओमाराम मेघवाल, जगदीश चन्द्र, भारती सैनी, अर्जुन राम, निर्मला दाधीच, नसीब कौर, राकेश, विवेक मित्र, फगलाराम बिश्नोई, ओम कंवर, संगीता गोयल, भावना सारण, निरमा मुंडेल, अब्दुल गफ्फार, अविनाश सोनेल, राकेश चौहान और शान्ति देवी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube